दर्पण कॉलोनी हत्याकांड युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, May 31, 2021 • shy ग्वालियर ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू के बीच दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों बदमाश राहुल, प्रशांत, कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद हत्या आरोपी बोले हैं कि उसने जोश में होश खोकर थप्पड़ मारने के बाद सारी सीमाएं पार कर दी थीं। इसलिए सबक सिखाना जरूरी था। घटना 26 मई दोपहर 12 बजे दर्पण कॉलोनी थाटीपुर की थी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तीनों को शहर से ही गिरफ्तार करने की बात कही है, लेकिन उनके UP से पकड़े जाने की खबर है। यह था पूरा मामला थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय वरुण पुत्र रामेन्द्र सिंह सिकरवार प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह नेवी में सिलेक्ट हुआ था, लेकिन लॉकडाउन के कारण जा नहीं सका था। वरूण का चचेरा भाई अर्जुन सिकरवार पुलिस जवान है। बुधवार दोपहर वह दर्पण कॉलोनी वैंडी स्कूल के सामने पार्क में बैठा हुआ था। तभी वहां राहुल शर्मा, अपने साले प्रशांत शर्मा व दोस्त कपिल भदौरिया के साथ पहुंचा। यहां राहुल और वरूण में बहस हुई। इस पर राहुल ने पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन फायर किए। दो गोलियां हवा में चलाई गईं थी। तीसरी गोली वरूण के गले में लगी। गोली लगने के बाद वरूण वहीं गिर पड़ा और तीनों हमलावर गाड़ियों पर सवार होकर भाग गए। जिसके बाद परिजन वरूण को अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो वहां उसकी मौत की पुष्टि हुई थी। हत्या से तीन दिन पहले ही उसका रोका हुआ था। शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। TI थाटीपुर थाना आरबीएस विमल ने हत्या के बाद राहुल, प्रशांत व कपिल भदौरिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस को रविवार को सफलता मिल गई है। तीनों आरोपी राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा व कपिल सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको पुलिस शहर से गिरफ्तार करना बता रही है, लेकिन यूपी के झांसी से गिरफ्तार होने का पता लगा है। इन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को राहुल ने पूछताछ में बताया है कि वरूण भी उनका दोस्त था, लेकिन ज्यादा जोश के कारण वह होश खोता जा रहा था। हत्या से एक दिन पहले शाम को उसने एक दोस्त में थप्पड़ मार दिया था। जब विरोध किया तो मुझसे भी बहस करने लगा था। इसलिए उसे सबक सिखाना पड़ा।
ग्वालियर शिक्षक के यहां लोकायुक्त का छापा
ग्वालियर. ग्वालियर शहर के थाटीपुर स्थित कुम्हारपुरा निवासी शिक्षक चंद्रप्रकाश पाठक के घर लोकायुक्त का छापा, शिक्षक भिंड के गोहद ब्लॉक में है पदस्त लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार सुबह दी दबिश। अभी टीम वहां मिले नगद, जेवरात और संपत्ति का आंकलन करने में …
Image
10 अप्रैल 2020 का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहु-काल का समय  
पंचांग :  पंचांग  10  अप्रैल 2020  के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. राहु-काल में कोई भी शुभ कार्य न करें. " alt="" aria-hidden="true" />  आज का पंचांग: दिनांक: 10 अप्रैल 2020 (Panchang 10 April  2020) विक्रमी संवत्:  2076 मास अमांत:  चैत्र मास पूर्णिमांत:  …
Image
हरियाणा सरकार ने कहा- काफी समय दे दिया अब कोई छिपा हुआ जमाती मिला तो सीधा जेल जाएगा
जमातियों पर सख्ती /    " alt="" aria-hidden="true" /> अम्बाला. हरियाणा में छिपे हुए तब्लीगी जमात के लोगों के बाहर आने का समय समाप्त हो गया है। इसके बाद अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा है कि अब कोई छिपा हुआ तब्लीगी सामने आएगा तो उसे सीधे जेल भेजा जा…
Image
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से बचाव में उपचार के सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाएं
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से बचाव में उपचार के सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाएं। कोरोना मरीजों को अच्छे से अच्छा इलाज मिले, ऐसी पुख्ता व्यवस्थाएँ की जाएं। जिनमें भी  कोरोना के लक्षण दिखें, वे तुरंत टेस्ट करवाएं। संक्रमित जिलों में चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट्स को पू…
राज्‍यपाल नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव    
भोपाल : राज्‍यपाल लालजी टंडन 12 अप्रैल को 85 वर्ष के हो जायेंगे। कोरोना संकट के दृष्टिगत श्री टंडन इस वर्ष जन्‍म दिवस नहीं मनाएंगे। राज्यपाल ने कहा है कि कोरोना वायरस संकट के दौर में सोशल डिस्‍टेसिंग के मापदंडों का अक्षरश: पालन किया जाना आवश्‍यक है। इसलिए किसी तरह का सामाजिक उत्‍सव अथवा आयोजन न…